खेतों में कटाई की रफ्तार, केंद्रों में खरीदी की तैयारी, जिले में 1.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य; 24,116 किसानों का पंजीयन।
16,551 किसानों को 54.76 करोड़ रुपये कृषि ऋण वितरित, 24 केंद्रों में 15 नवंबर से होगी खरीदी।
जिले में धान कटाई ने रफ्तार पकड़ ली है। किसान खेत-खलिहानों में फसल समेटने में जुटे हैं। वहीं, जिला प्रशासन खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। जिले की 21 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 24 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से खरीदी प्रारंभ होगी। इस वर्ष जिले में 1 लाख 37 हजार 49 मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने सभी केंद्रों में खरीदी से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारियों को केंद्रों का भौतिक सत्यापन पूर्ण करने के लिए कहा गया है। खरीदी प्रक्रिया एवं दायित्वों के संबंध में नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण 13 नवंबर को होगा। ऑनलाइन टोकन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
#KoreaDistrict #chhattishgarh