जीविका मधेपुरा
आज दिनांक 25/11/2026 को सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार विषय के ऊपर सीएलएफ ऐंकर पर्सन एचएनएस नोडल पर्सन का प्रशिक्षण मधेपुरा जिला के मधेपुरा होटल में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच का समापन सफलतापूर्वक हुआ। जिसमें एनीमिया, प्रसवोत्तर होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन रजोनिवृत्ति अवसाद और महिलाओं के निजी स्वास्थ्य की देखभाल,उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था,उच्च जोखिम नवजात, गरिमामय वृद्धावस्था,कैंसर आदि जैसे विषयों को विस्तृत रूप में बताकर समुदाय को जागरूक करने हेतु दिया गया।
इस कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है, इस प्रशिक्षण का उपयोग पहले अपने या अपने परिवार के ऊपर करना है, साथ हीं प्रत्येक प्रतिभागी को एक- एक ग्राम संगठन में इसे क्रियान्वित करना है। इस प्रशिक्षण को राज्य कार्यालय से आये संसाधन सेवी श्याम निवास जी ने प्रशिक्षित किया।
इस प्रशिक्षण को सहयोग प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक मुर्तजा अली उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar