मुरैना नगर: फायरिंग के चार आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी खराब होने पर एमएस रोड से पैदल कोर्ट पहुंचे, जुलूस के वीडियो हुए वायरल
मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की फायरिंग व मारपीट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी मंगलवार शाम पुलिस वाहन खराब होने पर पैदल कोर्ट पहुंचे।राजू तोमर,कीर्तिराम कंषाना,विवेक तोमर और विनोद पंडित को बड़ोखर तालाब से गिरफ्तार किया था।एमएस रोड से आरोपियों को पैदल ले जाने का वीडियो वायरल है।पुलिस ने तीन कट्टे,तीन राउंड,तीन बाइक व बेसबॉल डंडा जब्त किया।