☕ #coffeewithdm
📍 गया जी | 26 अगस्त 2026
#coffeewithdm के 3 सत्र में जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभांकर जी ने विद्यार्थियों से खुलकर संवाद किया और उनके विचार, आकांक्षाएं एवं गया के विकास से जुड़े रचनात्मक सुझाव सुने।
इस सत्र में युवाओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास, तकनीकी नवाचार, रोजगार एवं उद्यमिता, बेहतर नागरिक सुविधाओं तथा प्रशासन और आम नागरिकों के बीच मजबूत संवाद को लेकर अपने विचार साझा किए।
Rajveer Kumar, मानपुर निवासी एवं Gaya College में B.A. भूगोल के विद्यार्थी, ने अपनी उपलब्धियों और प्रशासनिक सेवा में जाने के लक्ष्य के साथ गया के विकास के लिए कई व्यवहारिक सुझाव दिए।
उन्होंने गया की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए AI आधारित कैमरा एवं स्मार्ट स्क्रीन के उपयोग, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पंचायत स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित करने का सुझाव दिया। साथ ही मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन जैसे स्थानीय उद्यमों से युवाओं को जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की बात रखी।
जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभांकर जी ने युवाओं के सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी और युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा।
📢 #coffeewithdm अब हर बुधवार एवं शनिवार आयोजित होगा। इच्छुक युवा जिला प्रशासन की वेबसाइट www.gaya.nic अथवा उपलब्ध फॉर्म https://-Tinyurl/DMgaya के माध्यम से जुड़कर अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं।
युवा संवाद से जनभागीदारी तक—गया के विकास में युवाओं की आवाज़ को मिल रहा है एक सार्थक मंच।🌱
CMO Bihar Samrat Choudhary Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB
#gayabihar #bihargovernance
Gaya, Bihar | Aug 26, 2026