☕ #coffeewithdm | युवाओं की सोच, प्रशासन से संवाद और गया के विकास की नई दिशा
गया जी | 26 अगस्त 2026
चंदौती निवासी एवं Central University of South Bihar की B.A.LL.B. (Hons.) छात्रा अदिति कुमारी ने त्योहारों के दौरान यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, आयोजनों के नियमन, ध्वनि प्रदूषण एवं जबरन चंदा वसूली पर प्रभावी रोक के साथ-साथ विश्वविद्यालय के आसपास प्रकाश, CCTV एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के सुझाव दिए।
जिला पदाधिकारी ने युवाओं के सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त व्यवहारिक एवं उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी और युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा।
📢 #coffeewithdm अब हर बुधवार एवं शनिवार आयोजित होगा। इच्छुक युवा जिला प्रशासन की वेबसाइट
www.gaya.nic.com अथवा उपलब्ध फॉर्म:-
https://Tinyurl/DMgaya के माध्यम से जुड़ कर अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं।
युवा संवाद से जनभागीदारी तक—गया के विकास में युवाओं की आवाज़ को मिल रहा है एक सार्थक मंच। 🌱
DDNewsLive Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#gayabihar #youthpower #YouthInAction
Gaya, Bihar | Aug 26, 2026