जलालाबाद: रामगँगा नदी की बाढ़ रोकने के लिए बनाया गया बंधा टूटा, पांच गांवों में घुसा पानी
जलालाबाद। ग्राम शाहपुर में रामगंगा नदी के बाढ़ के पानी को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा जून में बनाया गया करीब 120 मीटर लंबा मिट्टी का बंधा सोमवार को टूट गया। बंधा टूटने से शाहपुर, हथिनापुर, बलदेवपुर, उमरपुर और शेरपुर चिरघुटी समेत आसपास के गांवों में पानी पहुंच गया