सदर कोतवाली के पास बने वीरांगनाओं की याद में सेल्फी पॉइंट से महिला अफसर व्योमिका सिंह की तस्वीर गायब हो जाने से शहर में चर्चा का माहौल गर्म है। यह वही सेल्फी पॉइंट है जिसे नगर पालिका परिषद ने देश की बेटियों को सम्मान देने के उद्देश्य से तैयार किया था।