लखीमपुर: फरधान थाना पुलिस ने गौकशी कांड का किया खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, चाकू, कुल्हाड़ी और बाइक बरामद
फरधान थाना प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई गौकशी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलमान पुत्र रियासत अली निवासी गांव कोरिया, रियायत अली उर्फ नक्के पुत्र अहमद हुसैन निवासी कोरिया, और अभिषेक कुमार पुत्र अतुल कुमार निवासी देवरिया शामिल हैं।