लखीमपुर खीरी जिले में फुगल फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम पर गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा और महिलाओं को निशुल्क चिकित्सा देने के वादे अब ठगी का बड़ा जाल साबित हो रहे हैं। जुलाई 2024 में शुरू हुए इस ट्रस्ट ने ब्लॉकवार सेंटर खोलकर प्रत्येक बच्चे से ₹78 और 600 स्वास्थ्य कार्डों से प्रति कार्ड ₹78 वसूले।