लखीमपुर: घर से लापता युवक का विक्षत शव मिला, युवक को किया जा रहा था ब्लैकमेल, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
धनीरामपुरवा गांव निवासी युवक प्रदीप वर्मा पुत्र रमेश वर्मा बीते 9 दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी शारदा नगर थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।जब प्रदीप का शव खेतों में बरामद हुआ, तो वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई—क्योंकि शव का सिर गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।