लखीमपुर: शहर के कृष्णा टॉकीज के पास लगे चाउमीन ठेला पहुंचे लंगूरी बंदर ने चखा चाउमीन का स्वाद मचाया उत्पात मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी शहर के कृष्णा टॉकीज के पास रविवार शाम एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां रामजी नाम के युवक का चाउमीन का ठेला लगा हुआ था। तभी अचानक एक लंगूरी बंदर मौके पर आ धमका और कुछ ही पलों में माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लंगूर ने ठेले पर रखी गरमा-गरम चाउमीन की थालियों पर धावा बोल दिया।