नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनियापुर गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी गंगाराम पुत्र मांगरेलाल ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गांव का सार्वजनिक रास्ता गाटा संख्या 449 में दर्ज है।