खबर का असर! संथाल हूल एक्सप्रेस की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद खुला पांच महीने से बंद डाकघर India Post
#झारखंड के #साहिबगंज जिले के #तालझारी प्रखंड अंतर्गत बड़ा दुर्गापुर शाखा डाकघर करीब पांच महीने से बंद रहने की शिकायत के बाद संथाल हूल एक्सप्रेस ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन मंगलवार सुबह शाखा पोस्टमास्टर चंदन कुमार डाकघर पहुंचे। कार्यालय खोला गया, साफ-सफाई कराई गई और जियो-टैग तस्वीर विभागीय अधिकारियों को भेजी गई।
लेकिन सवाल अब भी बरकरार है—डाकघर इतने लंबे समय तक बंद क्यों रहा? इसकी निगरानी कौन कर रहा था? और करीब 24 गांवों के ग्रामीणों को नियमित डाक सेवा कब मिलेगी?
दुमका के एसएसपी कुमार अनूप ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब ग्रामीणों को नियमित सेवा और जिम्मेदारी तय होने का इंतजार है। अगले एपिसोड में: पांच महीने तक डाकघर बंद रहने की जिम्मेदारी आखिर किसकी थी? देखिए संथाल हूल एक्सप्रेस की अगली रिपोर्ट।
📺 ऐसी ही जमीनी और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने क्षेत्र की समस्याओं को हम तक पहुंचाएं।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
#SanthalHoolExpress #खबरकाअसर #ग्राउंडरिपोर्ट #बड़ादुर्गापुर #साहिबगंज #तालझारी #डाकघर #पोस्टऑफिस #झारखंडन्यूज #ग्रामीणोंकीआवाज #जनहितकीखबर #BreakingNews #JharkhandNews #SahibganjNews #JitendraSen