कोडरमा: झुमरी तिलैया में कोटपा अधिनियम के तहत कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, जुर्माना वसूला गया
उपायुक्त, कोडरमा के निर्देशानुसार आज तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ (Tobacco Control Cell) एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा की संयुक्त टीम द्वारा महाराणा प्रताप चौक, असनाबाद, झुमरी तिलैया सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोटपा अधिनियम, 2003 एवं कोटपा अधिनियम (झारखण्ड संशोधन), 2021 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत छापेमारी की गई।