कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज ने नगरपालिका निर्वाचन-2026 को लेकर साझा किया कार्यक्रम
कोडरमा के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज ने नगरपालिका निर्वाचन-2026 (आम) को लेकर प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम, नामांकन तिथियां, मतदान व मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने का भरोसा दिलाया।