कोडरमा: वन विभाग ने महतो अहरा के पास सफेद पत्थर से लदा हाईवा वाहन जब्त किया
कोडरमा वन विभाग कोडरमा की टीम ने मंगलवार की रात तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा रोड से सफेद पत्थर लोड एक हाईवा वाहन को जब्त किया है। वन विभाग कोडरमा से मिली जानकारी के अनुसार पत्थर का अवैध उत्खनन कर इसे दुर्गाणिया से तिलैया की तरफ लाया जा रहा था। इस दौरान वन विभाग की टीम को देखकर वाहन का चालक मौके पर वाहन को छोड़कर फरार हो गया।