कोडरमा जिला जूडो संघ सचिव प्रिंस मिश्रा ने बुधवार को 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में दिल्ली के त्यागराजन इंडोर स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय एसजीएफआई जूडो प्रतियोगिता (अंडर-19) में भाग लेने के लिए झारखंड टीम में कोडरमा के जूडो खिलाड़ियों का चयन किया गया है।