कोडरमा: चिगलाबर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
कोडरमा जिले के चिगलबार में बुधवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए ल। घायलों की पहचान घरियाबर निवासी 55 वर्षीय मुन्नी खातून और लियाकत अली के रूप में हुई है ल। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।