कोडरमा: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाला युवक तिलैया पुलिस द्वारा गिरफ्तार
तिलैया थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और उसका अशलील विडियों बना कर वायरल करने की धमकी देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत पीड़ित नाबालिग के ब्यान और स्वजनों की ओर से मिले आवेदन के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयनगर थानाक्षेत्र के सरमाटांड निवासी नौशाद खान, पिता खलील खान को गिरफ्तार किया।