कोरबा: दर्री डेम में मिला 21 वर्षीय अर्जुन सिंह का शव | 18 नवंबर से था लापता | पुलिस जांच जारी
कोरबा जिले के दर्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दर्री डेम में 21 वर्षीय लापता युवक अर्जुन सिंह का शव मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, अर्जुन सिंह 18 नवंबर 2026 से लापता थे। वे सीएसईबी कॉलोनी, दर्री के निवासी थे और उनके पिता का नाम धनंजय सिंह है।
परिवार लगातार अर्जुन की तलाश कर रहा था। इसी बीच शनिवार, 21 नवंबर को दर्री डेम में शव मिलने की सूचना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ अपडेट 24 की ओर से मृतक अर्जुन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
#chhattisgarhupdate24 nis:value=korba#chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true @korba#chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh
Korba, Korba | Nov 22, 2026