लखीसराय: अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
गुरुवार पूर्वाह्न 11:53 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार एवं गुरुवार के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य पुलिस द्वारा विशेष रोको टोको अभियान चलाया गया. पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहनों की जांच की गई.