पलिया: पलिया खुर्द में पैसे के लेनदेन व बंटवारे को लेकर हुआ विवाद दबंगों ने युवक को पीटा पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मामला
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया कोतवाली क्षेत्र के पलिया खुर्द गांव निवासी पीड़ित परमजीत चौहान पुत्र रमेश चौहान से दादी तारावती पत्नी नत्थू लाल वह सूरज कुमार पुत्र नत्थू लाल पैसे के लेनदेन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था।आरोप है की दोनों दबंग आरोपियों ने मिलकर पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।