पलिया: पलिया तहसील क्षेत्र के थारू बेल्ट में थारू जनजाति की महिलाओं ने परंपरा गत वेशभूषा पहनकर किया मतदान
लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थारू जनजाति की महिलाओं में मतदान को लेकर जोश दिखा है। थारू बेल्ट जनजाति की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर बढ़-चढ़कर मतदान किया है। पलिया तहसील क्षेत्र के थारू जनजाति के इलाकों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया है।