पलिया: गौरी फंटा बॉर्डर पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा सील होने के कारण फंसे नेपाली नागरिक
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गौरी फंटा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर को लोकसभा चुनाव को लेकर बीते शुक्रवार को शाम करीब 5 PM बजे सील कर दिया गया था। महानगरों से बसों में सवार होकर नेपाल जा रहे नेपाली नागरिक गौरी फंटा बॉर्डर पर फंस गए हैं। समस्याओं से जूझ रहे नेपाली नागरिकों के रहने खाने-पीने की व्यवस्था स्थानी लोगों एसएसबी व जिला प्रशासन ने की है।