पलिया: दवा लेकर घर वापस जा रही बाइक सवार महिला बंसी नगर चौकी के पास सड़क पर गिरी, इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गौरी फंटा थाना क्षेत्र के बंसी नगर चौकी के पास दवा लेकर घर जा रही बाइक सवार महिला प्रेमा देवी सड़क पर गिर कर घायल हो गई थी। चिकित्सकों ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया था। इलाज के लिए जाते समय आज रास्ते में प्रेमा देवी की मौत हो गई है। पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है।