पलिया: सपूर्णा नगर थाना क्षेत्र के बसही इलाके में भारत नेपाल बॉर्डर पर फसे नेपाली नागरिक, प्रशासन कराई व्यवस्था
संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र के बसही इलाके में भारत नेपाल बॉर्डर पर कई नेपाली नागरिक आज फस गए हैं। नेपाली नागरिक महानगरों से बसों में सवार होकर नेपाल जा रहे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर संपूर्ण नगर थाना क्षेत्र के बसही इलाके में भारत नेपाल बॉर्डर सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों व प्रशासन ने नेपाली नागरिकों के खाने-पीने की व्यवस्था कराई है।