इकौना: हरिहरपुर गांव के पास सरयू नहर से बरामद हुआ वृद्ध का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
सरयू नहर में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ देखा गया वहीं सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने वृद्ध के शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई। जिसकी पहचान भी हो गई है फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।