इकौना: तहसील इकौना में विधायक व SDM ने आपदा से हुई हानि के सात पीड़ितों को सौंपा दैवीय आपदा राहत धनराशि का सहायता प्रमाण पत्र
तहसील इकौना में विधायक राम फेरन पांडेय और एसडीएम इकौना के द्वारा आपदा से हुई हानि के सात पीड़ितों को दैवीय आपदा राहत धनराशि का सहायता प्रमाण पत्र सौंपा गया है। दरअसल सभी पीड़ितों में नदी की कटान से मकान क्षतिग्रस्त होने समेत बाढ़ के पानी में मवेशी की डूब कर मौत होने के पीड़ित भी शामिल हैं।