घिरोर: घिरोर में बिजली ठीक करने के नाम पर लाइनमैन पर ₹2000 मांगने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
सोमवार को लपकवां निवासी संजीव कुमार पुत्र प्रभाकर मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गोधना बिजली घर पर तैनात लाइनमैन अजय यादव से कई बार बिजली की लाइन ठीक करने के लिए कहा लेकिन आरोप है की लाइनमैन लगातार टालमटोल करता रहा पीड़ित के अनुसार बिजली ठीक करने के बजाए उसने ₹2000 की मांग की