सुसनेर: आमला नानकार में खलियान में काम कर रहे युवक को लगा करंट, आगर जिला अस्पताल किया गया रैफर
सोमवार की सुबह 9 बजे के लगभग ग्राम आमला नानकार में खलियान में काम कर रहे 25 वर्षीय युवक सुरेश पिता प्रेमसिंह को अज्ञात कारणों के चलते करंट लग गया जिसके कारण उसकी हालत गम्भीर हो गई उसे परिजनों के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया यहा पर डॉक्टर सुयश भारद्वाज के द्वारा प्राथमिक इलाज कर उसे आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।