सुसनेर: सुसनेर के आईटीआई कॉलेज में शिक्षकों के उन्नयन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुसनेर में रविवार को शिक्षक व्यवसायिक उन्नयन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी के द्वारा किया गया। यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सहजकर्ता की भूमिका, बच्चों की सक्रियता के लिए विभिन्न विधियां, प्रभावी दिशा निर्देश, प्रभावी चर्चा, प्रश्न का महत्व एवं प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया।