कुंडा: परानुपुर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर मां से छल कपट कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया, की गई शिकायत
मंगलवार दोपहर 12 बजे परानपुर गांव निवासी अनिल कुमार शुक्ल व प्रवीण कुमार शुक्ल पुत्र स्वर्गीय राम कैलाश शुक्ल के द्वारा आरोप लगाया गया कि उनके बड़े भाई ने बयोवृद्ध मां से छल कपट करके गलत तरीके पूरी जमीन अपने नाम करवा ली गई । जानकारी होने पर पीड़ित के द्वारा एसडीएम समेत आला अधिकारियों से लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।