Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
2017nowpm
बलिया को बड़ी सौगात: देवकली में PHC का भव्य लोकार्पण, जिलाधिकारी बोले - अब गांव में ही होगा इलाज..
Ballia, Ballia
| Nov 14, 2026
MORE NEWS
छठ महापर्व से पहले बनकटा घाट की दुर्दशा - युवा क्लब सेवा समिति बोली, तुरंत हो मिट्टी की व्यवस्था, नहीं तो पूजा में होगी परेशानी
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026
*आज दिनांक 14.11.2026 को दिन में सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक जिनकी उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के मध्य अलग-अलग परिवारों से हैं और दोनों दोस्त हैं और आज शाम को माल्देपुर घाट थाना फेफना पर स्नान करने आए थे, नहाते समय वीडियो बना रहे थे, उसी में एक बच्चे का पैर स्लीप हो गया, उसको बचाने के चक्कर दूसरे बच्चे का भी पैर स्लीप हो गया, स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूढ़ा जा रहा है, पीएसी की फ्लड प्लाटून यहां पर लगातार कार्य कर रही है, प्रकाश की व्यवस्था करके लगातार ढूंढा जा रहा है, एनडीआरएफ को भी सूचित किया गया है, ताकि जल्दी से जल्दी युवकों को रिकवर किया जा सके और सभी लोगों से यही निवेदन है कि अभी हाल ही में बाढ़ का भी समय रहा है और घाटों पर कटान है और कई सारी जगह पर स्थिति क्लियर नहीं है कि नीचे किस तरह के गड्ढे है, सभी से अनुरोध है कि अपने बच्चों को एवं सभी लोग इस तरह से जो भी नए स्थान है वहां पर स्नान करने से बचे, जो सामान्य घाट है केवल वहीं पर जाए । महत्वपूर्ण त्यौहार के दृष्टिगत सभी लोगों से अनुरोध है कि सुरक्षा का ध्यान रखें, पुलिस प्रबन्ध सभी जगह कर रही है, लेकिन स्वयं भी सचेत रहने की आवश्यकता है किसी भी निर्जीव स्थान पर जहां पर सामान्य घाट ना हो वहां पर नहाने से बचे और वीडियोग्राफी वगैरह ना करें, गहरे पानी में न किसी प्रकार से न जायें । उक्त के सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा की वीडियो बाइट-*👇👇
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026
बलिया जिला कांग्रेस कार्यालय बलिया में मनाई गई भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती , जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दो अधिवक्ताओं ने पार्टी जॉइनिंग किया
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026
*देवकली में 2.40 करोड़ की लागत से बने पीएचसी भवन का लोकार्पण, 30 हजार आबादी को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा* *94 प्रकार की दवाएं और 14 तरह की जांच की सुविधा शुरू, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से साकार हुआ सपना* बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक के देवकली गांव (हरपुर महावल खुर्द) में शनिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली। यहां लगभग 2.40 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन का लोकार्पण शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने किया। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की करीब 30 हजार आबादी को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। पीएचसी के निर्माण में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की महत्वपूर्ण पहल और प्रयासों की अहम भूमिका रही है। लगभग 240.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस चिकित्सालय भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ की ओर से करीब दो वर्षों में पूरा कराया गया है। डेढ़ बीघा क्षेत्रफल में फैले इस परिसर में मुख्य चिकित्सा भवन के साथ चिकित्साधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करते हुए 94 प्रकार की दवाओं की उपलब्धता, 14 प्रकार की जांच और सामान्य ओपीडी की सुविधा सुनिश्चित की गई है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन से आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इससे ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के उपचार और आवश्यक जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देवकली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तरह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इस केंद्र के शुरू होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार, दवाओं और जांच की सुविधा मिल सकेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अब उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय, यूपीआरएनएसएस के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह चंदेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार उर्फ टून जी पाठक, महावीर पाठक, धर्मेंद्र सिंह, अमरनाथ राय, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्वेता राय, रत्नाकर राय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा, हनुमानगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजशेखर तथा देवकली की ग्राम प्रधान अंजली राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026
BREAKING बलिया: ददरी मेला 2026 का भूमि पूजन 17 नवंबर को, 11 बजे पशु मेला नन्दी ग्राम परिसर में होगा भव्य आयोजन - नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता ने दिया आमंत्रण
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026
*अवगत कराना है कि दिनांक 13.11.2026 को थाना मनियर पर सूचना प्राप्त हुई कि रमेश गौंड निवासी ग्राम मुडियारी थाना मनियर की बहन अपनी पुत्री उम्र करीब 20 दिन को साथ में लेकर सोई थी, उसी दौरान डीजे बजाते हुए कुछ लोग जा रहे थे, रमेश की बहन ने बताया कि मेरी बिटिया रो नहीं रही है, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेजा गया है। तथा डीजे को नियमानुसार सीज किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र की वीडियो बाइट👇*
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026
ददरी मेले सबसे ज्यादा बोली लगी
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026
सनातन धर्म के भारतीय संस्कृति की सभ्यता व परम्परा में भगवान भास्कर के लोक आस्था का महानतम् पर्व सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ) के पूर्व संध्या पर दिनांक 13 नवम्बर 2026 को पुनः 26 वें वर्ष समाजसेवी संगठन जनता फ्रन्ट बलिया उ०प्र के तत्वावधान में शहर के कदम चौराहा स्थित संगठन के कार्यालय पर 551 जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर माताओं व बहनों के बीच साड़ी, नारियल, फल व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य आदरणीया श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद, बलिया के अध्यक्ष परम श्रद्धेय श्री सन्त कुमार गुप्ता (मिठाई लाल) जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आदरणीय श्री बरमेश्वर प्रधान जी, योगेन्द्र नाथ आई टी आई के प्रबंधक आदरणीय श्री अजीत मिश्रा जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रसाद वितरण किया। अतिथियों ने ऐसे पुनीत कार्यों के लिए जनता फ्रन्ट की बहुत सराहना की। संगठन के अध्यक्ष एवं सतनीसराय के लोकप्रिय सभासद ददन यादव ने कहा कि जरूरतमंद नर-नारी की सेवा ही नारायण सेवा है। जनता फ्रन्ट के महामंत्री राजेश कुमार द्विवेदी (राजेश्वर) ने कहा कि यह पुनीत कार्य विगत् 26 वर्षों से अनवरत् चल रहा है। श्री द्विवेदी ने कहा कि यह दैविक, वैदिक, धार्मिक व सामाजिक कार्य है, सामर्थ्यवान लोगों को इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्र रक्षक बनने का गौरव हासिल करना चाहिए। जनता फ्रन्ट के प्रवक्ता श्री अम्बादत्त पाण्डेय ने सभी अतिथियों व मातृ शक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय सियाराम यादव जी, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष श्री अतुल सिंह जी, पूर्व सभासद बुचिया देवी जी, अमृतपाली के पूर्व प्रधान आदरणीय श्री प्रेम शंकर चौरसिया जी, अभय नारायण सिंह जी प्रधानाचार्य, जनता फ्रन्ट के नगर अध्यक्ष नागेश्वर बाबू जी, राघवेंद्र सिंह जी, श्रीनिवास यादव जी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर आनन्द मोहन गुप्ता, सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, चन्दन सिंह, ओमप्रकाश पटेल, रविशंकर पाण्डेय, राजेश सिंह, वीरजीत यादव, मन्जू शर्मा, बिन्दु देवी, आशा देवी, राजकुमारी देवी, पानमती देवी सहित पाँच सैंकड़ा से अधिक माताएं बहनें उपस्थित थीं।
Ballia, Ballia | Nov 13, 2026