*आज दिनांक 14.11.2026 को दिन में सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक जिनकी उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के मध्य अलग-अलग परिवारों से हैं और दोनों दोस्त हैं और आज शाम को माल्देपुर घाट थाना फेफना पर स्नान करने आए थे, नहाते समय वीडियो बना रहे थे, उसी में एक बच्चे का पैर स्लीप हो गया, उसको बचाने के चक्कर दूसरे बच्चे का भी पैर स्लीप हो गया, स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूढ़ा जा रहा है, पीएसी की फ्लड प्लाटून यहां पर लगातार कार्य कर रही है, प्रकाश की व्यवस्था करके लगातार ढूंढा जा रहा है, एनडीआरएफ को भी सूचित किया गया है, ताकि जल्दी से जल्दी युवकों को रिकवर किया जा सके और सभी लोगों से यही निवेदन है कि अभी हाल ही में बाढ़ का भी समय रहा है और घाटों पर कटान है और कई सारी जगह पर स्थिति क्लियर नहीं है कि नीचे किस तरह के गड्ढे है, सभी से अनुरोध है कि अपने बच्चों को एवं सभी लोग इस तरह से जो भी नए स्थान है वहां पर स्नान करने से बचे, जो सामान्य घाट है केवल वहीं पर जाए । महत्वपूर्ण त्यौहार के दृष्टिगत सभी लोगों से अनुरोध है कि सुरक्षा का ध्यान रखें, पुलिस प्रबन्ध सभी जगह कर रही है, लेकिन स्वयं भी सचेत रहने की आवश्यकता है किसी भी निर्जीव स्थान पर जहां पर सामान्य घाट ना हो वहां पर नहाने से बचे और वीडियोग्राफी वगैरह ना करें, गहरे पानी में न किसी प्रकार से न जायें । उक्त के सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा की वीडियो बाइट-*👇👇
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026