*अवगत कराना है कि दिनांक 13.11.2026 को थाना मनियर पर सूचना प्राप्त हुई कि रमेश गौंड निवासी ग्राम मुडियारी थाना मनियर की बहन अपनी पुत्री उम्र करीब 20 दिन को साथ में लेकर सोई थी, उसी दौरान डीजे बजाते हुए कुछ लोग जा रहे थे, रमेश की बहन ने बताया कि मेरी बिटिया रो नहीं रही है, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेजा गया है। तथा डीजे को नियमानुसार सीज किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र की वीडियो बाइट👇*
Ballia, Ballia | Nov 14, 2026