फर्रुखाबाद: फतेहगढ कोतवाली क्षेत्र में एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया जायजा
फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एसपी आरती सिंह ने एएसपी के साथ शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस बल के साथ नगर में मुख्य मार्ग/सर्राफा बाजार, सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।