गिर्वा: उदयपुर में सीए सर्किल पर ऑटो चालक पर फायरिंग के मामले में शामिल हिस्ट्रीशीटर को सवीना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 19, 2024 ।उदयपुर में सीए सर्किल पर ऑटो चालक पर फायरिंग के मामले में शामिल राजनगर के हिस्ट्रीशीटर को सवीना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी शहजाद सराड़ी समेत 5 आरोपी अभी भी फरार हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। इसी दौरान वह पहाड़ी से गिर गया। जिससे उसके पैर में चोट आई।