गिर्वा: उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, अहमदाबाद से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हुई तकनीकी खराबी
Girwa, Udaipur | Feb 19, 2024 अहमदाबाद से रवाना होकर नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। तीन घंटे इंतजार करने के बाद जब उन्हें ये जवाब मिला कि दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाएगी तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया।परेशान हुए यात्रियों ने हंगामा किया तो उनको फ्लाइट से बाहर एयरपोर्ट के अंदर लेकर आए।