गिर्वा: पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी से 2 लपकों को पकड़ा, टूरिस्ट को लेकर पर्यटन स्थलों पर चल रहा अभियान
Girwa, Udaipur | Feb 19, 2024 लेकसिटी के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों से लूट और उन्हें परेशान करने वाले लपको के खिलाफ पर्यटन विभाग का अभियान जारी है।पर्यटन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सहेलियों की बाड़ी से 2 लपकों को पकड़ा है।पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना के नेतृत्व में पर्यटन थाने के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल दूध तलाई, मोती मगरी और सहेलियों की बाड़ी का दौरा किया।