गिर्वा: सवीना थाना पुलिस ने सीए सर्कल पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 18, 2024 उदयपुर शहर की सवीना थाना पुलिस ने गत दिनों सीए सर्कल पर एक हिस्ट्रीशीटर पर हमला करने में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि 21 जनवरी को फिरोज अहमद ने शहजाद सराडी व अन्य आरोपियों के खिलाफ आपसी विवाद के चलते फायरिंग करने का मामला दर्ज करवाया था।