बिछिया: ग्राम पंचायत अंजनियां में किसानों की आमसभा आयोजित, फसल भुगतान अंजनियां में ही कराने की मांग उठी
बिछिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनियां में आज 29 सितंबर, मंगलवार को शाम 5 बजे तक अंजनियां स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित विपणन केंद्र में किसानों की 112वीं वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आमसभा में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे किसानों ने फसल बिक्री के भुगतान, ऋण प्रकरण और समिति से जुड़ी विभिन्न समस्याएं बताई l