☑️खुशियों की दास्तां
श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना से सानिया बी. को मिला एक लाख रुपये का पुरस्कार
☑️ मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत उमरिया जिले की पाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मेढ़की निवासी छात्रा सानिया बी. को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है।
मेधावी छात्रा सानिया बी. ने बताया कि वह वर्तमान में शहडोल के महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष मे पढ़ाई कर रही हैं। श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है। इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। सानिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कह