धौलपुर: शेरगढ़ किले के राजस्थान सरकार के प्राचीन मुख्य हनुमान जी मंदिर से पीतल के घंटे चोरी
नजदीक चंबल के बीहड़ों में स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के राजस्थान सरकार के प्राचीन मुख्य हनुमान जी मंदिर से रात को अज्ञात चोर पीतल के घंटे चोरी कर ले गए हैं। जिसे लेकर मंदिर के वंश परंपरागत पुजारी दीपक अवस्थी ने कोतवाली थाना पुलिस धौलपुर को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी है।