धौलपुर: rac परेड ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
जिला कलेक्टर और एसडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायज
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन धौलपुर द्वारा धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह आरएसी परेड ग्राउंड धौलपुर में गुरुवार 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी द्वारा ध्वजारोहण कर की जाएगी। इसके बाद जिला कलेक्टर परेड निरीक्षण