धौलपुर: निर्धारित रूट और निर्धारित समय पर चलेंगी बसें, डिपो मैनेजर ने बस स्टैंड पर दी जानकारी
राजाखेड़ा रूट पर मंगलवार को बस का संचालन नही किया गया था। जिसको लेकर विद्यार्थियों के द्वारा लिखित शिकायत मुख्य प्रबंधक को की गई थी। जिसको लेकर डिपो के मुख्य प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया है की। निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन किया जायेगा। रूटों पर किसी भी तरह के कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा की स्टाफ मौजूद नहीं होने पर बसें नहीं गई थी।