धौलपुर: सचिव ने किया बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण
बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सचिव रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेक्षण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संप्रेषण गृह के सभी बालकों से रूबरू होकर गृह में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।