धौलपुर: आरएसी परेड ग्राउंड में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, एसपी ने बच्चों का बढ़ाया हौंसला
हल्की बूंदाबांदी के बीच 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धौलपुर जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी ने आरएसी परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करने के बाद जिला कलेक्टर ने परेड की सलामी ली। जिसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।