धौलपुर: 2 अलग-अलग हादसे में युवक और युवती पानी में डूबेः पार्वती नदी से निकाला युवक का शव, युवती की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
जिले के मनियां और सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक युवक और युवती पानी में डूब गए। बुधवार देर शाम हुए हादसे के बाद रेस्क्यू कर युवक के शव को पार्वती नदी से निकाल लिया गया है। वहीं, तालाब में डूबी युवती की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।