करपी प्रखंड के कमरिया गांव में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचकर पीड़ित विराज सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने सांत्वना दी। विराज सिंह बाढ़ प्रभावित कमरिया गांव से पिछले चार दिनों से लापता है ।इन्होंने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर इन्हें खोजबीन करवाने की मांग की। साथ ही 40 से 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।