मेरठ में एक्सिस बैंक का सिक्योरिटी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, देर रात लोगों में फैली दहशत #viralvideo #uppolice #breaking
मेरठ। हापुड़ चुंगी क्षेत्र स्थित रॉयल पैलेस परिसर में संचालित एक्सिस बैंक शाखा में मंगलवार देर रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच अचानक सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा। अलार्म के साथ चेतावनी लाइट भी जलती दिखाई दी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलार्म करीब 2 से 3 मिनट तक लगातार बजता रहा और फिर बंद हो गया। कुछ देर बाद दोबारा यही स्थिति देखने को मिली। घटना के दौरान लोगों को आशंका हुई कि कहीं बैंक में चोरी, सेंधमारी या कोई अन्य अप्रिय घटना तो नहीं हुई है।
हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अलार्म तकनीकी खराबी के कारण सक्रिय हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। बैंक प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माह